पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोकरी में कृष्ण को लेकर पहुंचे वसुदेव

टोकरी में कृष्ण को लेकर पहुंचे वसुदेव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद - रसूलिया में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा को व्यासागादी से पं अरविंद शास्त्री सुना रहे हैं। कथा के दौरान कई प्रसंगों को भी सुनाया गया। इस दौरान एक बालक को श्रीकृष्ण का प्रतीक स्वरूप दिया गया। पालने में उसे झुलाने और चरण स्पर्श करने के लिए लोगों में उत्साह देखते बन रहा था। जन्मोत्सव के दौरान मिठाइयां बांटी गई और माखनमिश्री का भोग लगाया गया। कथा के दौरान संगीतमय भजन भी गाए गए। उपस्थित श्रद्धालु जमकर थिरके।
कथा सुनने अनेक लोग पहुंच रहे हैं। कथा के आरंभ में व्यासगादी का और महाराज का स्वागत किया गया।