पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिका जानना चाहता है पाकिस्तान कैसे सुधारेगा भारत से रिश्ते

अमेरिका जानना चाहता है पाकिस्तान कैसे सुधारेगा भारत से रिश्ते

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी. वॉशिंगटन
अमेरिका पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने के साथ ही उससे यह भी जानना चाहता है कि वह भारत से रिश्ते सुधारने के लिए क्या कदम उठाएगा। फिलहाल भारत से पाकिस्तान और अमेरिका दोनों के रिश्ते खराब हैं। इसमें अमेरिका-पाकिस्तान रिश्ते सुधारने का ब्लूप्रिंट भी तैयार किया जाएगा।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के वरिष्ठ सलाहकार सरताज अजीज सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी से मिलने वाले हैं। पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच बातचीत के बाद यह पहली बड़ी उच्चस्तरीय वार्ता होगी। दो दिन की इस बातचीत में आर्थिक और सुरक्षा सहयोग पर तो चर्चा होगी है भारत का मुद्दा भी बातचीत में हावी रहेगा। अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हम भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सुधरते देखना चाहते हैं। इसलिए दोनों पक्षों को बातचीत के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इसमें कोई दो राय नहीं कि रिश्ते सुधरने से पाकिस्तान को ही ज्यादा फायदा होगा।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा हम पाकिस्तान को समझाएंगे कि उसे भारत से मिलजुल कर ही रहना चाहिए। इसी में उसका फायदा है। लेकिन इससे पहले नवाज शरीफ के कहे अनुसार पाकिस्तान से जानना चाहेंगे कि वह भारत के साथ अपने संबंधों को कैसे आगे ले जाना चाहता है। अधिकारी ने कहा कि भारत-पाक आर्थिक संबंधों में सुधार करने की दिशा में बाधाएं मुख्य रूप से राजनीतिक हैं।