पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीरू और युवी की नीलामी का आधार मूल्य दो करोड़

वीरू और युवी की नीलामी का आधार मूल्य दो करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली
आईपीएल-7 नीलामी के लिए जारी 10 देशों के 233 खिलाडिय़ों की सूची में अनुभवी युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग को दो-दो करोड़ रुपए का आधार मूल्य मिला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10 विभिन्न देशों के खिलाडिय़ों की सूची आईपीएल की आठों फ्रेंचाइजियों को वितरित की गई है। आईपीएल-2014 के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी बेंगलुरू में 12-13 फरवरी को होगी। खास बात यह है कि इस बार इन खिलाडिय़ों को भारतीय मुद्रा में खरीदा जाएगा। आईपीएल प्रबंधन द्वारा जारी की गई सूची में दिनेश कार्तिक, प्रज्ञान ओझा और यूसुफ पठान भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें भी दो करोड़ रु. का आधार मूल्य मिला है।
इन्हें मिला उच्च आधार मूल्य : विदेशी खिलाडिय़ों की बात करें तो इसमें एशेज में बेहतरीन प्रदर्शन से सुर्खियों में आए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को भी उच्च आधार मूल्य मिला है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ही ब्रैड हैडिन और स्टीवन स्मिथ भी उच्च आधार मूल्य वाले खिलाडिय़ों में शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज को भी एक से डेढ़ करोड़ रुपए का आधार मूल्य दिया गया है।
एंडरसन व हेल्स पर लग सकती है मोटी रकम : न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और हाल ही में सबसे तेज शतक लगाने वाले कोरी एंडरसन तथा एलेक्स हेल्स को लेकर भी फ्रेंचाइजी नीलामी में मोटी बोली लगा सकती हैं। हालांकि हेल्स के मामले में उनकी काउंटी टीम नॉटिंघमशायर ने साफ किया है कि यदि हेल्स नीलामी में मोटी रकम पाते हैं तभी उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति होगी।
इन्होंने किया इनकार : कुमार संगकारा, दिनेश चांडीमल ((दोनों श्रीलंका)), माइकल क्लार्क व मिशेल मार्श ((दोनों ऑस्ट्रेलिया)), बेन स्टोक्स, जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड ((तीनों इंग्लैंड)), केमार रोच ((वेस्टइंडीज))।




आईपीएल-7 के लिए खिलाडिय़ों के आधार मूल्य ये हैं-

दो करोड़ रु. आधार मूल्य ((भारतीय)): वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, प्रज्ञान ओझा, भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, अमित मिश्रा, आशीष नेहरा, यूसुफ पठान, मनोज तिवारी, रॉबिन उथप्पा, मुरली विजय।

दो करोड़ रु. का आधार मूल्य ((विदेशी)) : जॉर्ज बेली, ब्रैड हैडिन, ब्रैड हॉज, माइक हसी, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, शॉन मार्श, जेम्स पैटिनसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क ((सभी ऑस्ट्रेलिया)), एलेक्स हेल्स, समित पटेल, केविन पीटरसन ((तीनों इंग्लैंड)), ब्रैंडन मैक्कुलम, रॉस टेलर ((दोनों न्यूजीलैंड)) जैक कैलिस ((द.अफ्रीका)), तिलकरत्ने दिलशान, महेला जयवर्धने, एंजेलो मैथ्यूज ((तीनों श्रीलंका)), एम.सैमुअल्स ((वेस्टइंडीज))।

1.5 करोड़ रु. आधार मूल्य : इरफान पठान, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, ईशांत शर्मा और विनय कुमार।

1 करोड़ रु. आधार मूल्य : एस.बद्रीनाथ, मनप्रीत गोनी, अशोक डिंडा, मुरली कार्तिक, जहीर खान, पार्थिव पटेल, रिद्धिमान साहा, मो.शमी, आरपी सिंह, मोहित शर्मा, जयदेव उनडकट।

50 लाख रु. आधार मूल्य : परविंदर अवाना, लक्ष्मीपति बालाजी, पीयूष चावला,अभिमन्यु मिथुन, नमन ओझा, मुनाफ पटेल, राहुल शर्मा, सौरभ तिवारी।

30 लाख रु. आधार मूल्य : वसीम जाफर, अभिनव मुकुंद, अभिषेक नायर, रमेश पोवार, वेणुगोपाल राव, जोगिंदर शर्मा, पंकज सिंह, संदीप त्यागी, फवाद अहमद और पीनल शाह।