- Hindi News
- अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया
दमोह. जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पदग्रहण समारोह और नववर्ष मिलन समारोह कोर्ट के बार रूम में आयोजित किया गया।संघ के वरिष्ठ सदस्य आनंद भैया ने स्वागत उद्धबोधन दिया। द्वितीय चरण में आलोक श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित ड्रामा भगत प्रहलाद का मंचन हुआ। जिसमें अनिल खरे, अनुनय श्रीवास्तव, शिवांश खरे, राकेश प्रजापति, राजकुमार सोनी, संदीप, दीपक श्रीवास्तव ने अभिनय किया। न्यायाधीश ओपी रजक, सीजेएम सीएम उपाध्याय, विशेष न्यायाधीश तारकेश्वर सिंह, जिला न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव ने गायन प्रस्तुत किया। तृतीय चरण में अधिवक्ता संघ के नवागत पदाधिकारी अध्यक्ष कमलेश भारद्धाज, उपाध्यक्ष चरनजीत बाधवा, सचिव रविकांत ठाकुर, सहसचिव कौशलेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष अमित पांडे, पुस्तकालय प्रभारी हेमंत पाठक एवं कार्यसमिति सदस्य राजीव सिंह ठाकुर सहित 15 सदस्यों को निवर्तमान पदाधिकारियों ने कार्यभार सौंपा।