पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेंजर, चौकीदार के सामने से सरपट गुजर गया बाघ

रेंजर, चौकीदार के सामने से सरपट गुजर गया बाघ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - इंदौर
बुधवार सुबह 8.35 का वक्त था। देवास वन मंडल की उदय नगर रेंज के रेंजर एके श्रीवास्व और दो कर्मचारी जानवरों की गणना कर रहे थे। सूखे पत्तों पर उनके कदम पड़े तो शांत जंगल में तेज आवाज आई। करीब 50 मीटर दूर से चार फीट लंबा बाघ सरपट दौड़ता हुआ निकला। रेंजर और चौकीदार पसीना-पसीना हो गए। मोबाइल निकालकर फोटो लेने की कोशिश की, तब तक बाघ नदारद हो गया। कहीं से पलटकर वह हमला न कर दे, इसलिए टीम जंगल से बाहर आ गई। रेंजर ने अफसरों को खबर दी। मुख्य वन संरक्षक डॉ. पीसी दुबे के मुताबिक 50 से ज्यादा वनकर्मियों की टीम जंगल भेजी गई। वीडियो कैमरा भी दिया गया है। जलस्रोत के समीप भी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि फुटेज मिल सकें। इंदौर-उज्जैन संभाग के जंगलों में जानवरों की गणना के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। यहां अब तक 40 से ज्यादा तेंदुए होने के प्रमाण मिले हैं।