- Hindi News
- रिपेयरिंग सिखाने के लिए शिविर लगाने वाला युवक बाइक मोबाइल लेकर लापता
रिपेयरिंग सिखाने के लिए शिविर लगाने वाला युवक बाइक-मोबाइल लेकर लापता
धार - गांधी कॉलोनी में रिपेयरिंग सिखाने के नाम पर लगे शिविर में आने वाला अज्ञात युवक लोगों के मोबाइल व बाइक लेकर लापता हो गया। लोगों को झांसे का अंदेशा है। उन्होंने थाने पर आवेदन दिया है। आवेदन में शैलेष राजमल खोड़े ने बताया वाल्मिकी धर्मशाला में 15 दिन पहले स्वरोजगार शिविर लगाया था। मोबाइल, मोटर, फ्रिज, की रिपेयरिंग नि:शुल्क सिखाने का दावा किया था। 10 से अधिक विकलांग लोग आने लगे थे। ट्रेनिंग देने वाला युवक शिविर को सरकारी होने का दावा कर रहा था। उसने कुछ दिन ट्रेनिंग के बाद किसी से 500 तो किसी से 1500 रु. ले लिए। दो दिन से आसपास के लोगों के मोबाइल रिपेयरिंग के लिए लेकर रख लिए। मंगलवार सुबह 11 बजे शैलेष की बाइक ((एमपी11एमबी8431)) मांग कर ले गया। रात तक इंतजार किया। बुधवार दोपहर में थाने पर सूचना दी।