पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति

बैठक में बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - झाबुआ
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अभियान और लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मंगलवार शाम पार्टी कार्यालय पर भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें विभागीय संगठन मंत्री संतोष त्यागी ने कहा भाजपा देश का एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो अनुशासन के साथ ही जनसेवा के प्रकल्पों को लेकर पिछले ५० सालों से जनसेवा में समर्पित भाव से काम कर रहा है। हमारा अगला लक्ष्य लोकसभा में बहुमत लाकर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को दो माह तक कठिन परिश्रम करना होगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दौलत भावसार ने प्रदेश भाजपा के निर्देशों से सभी को अवगत कराया। नगर मंडल प्रभारी पर्वतसिंह मकवाना ने सभी कार्यक्रमों को पूर्ण करने के साथ ही पूरी लोकसभा में भाजपा को विजय बनाने की बात कही। मंडल बैठक प्रभारी विजय नायर ने आजीवन सहयोग निधि, एक नोट-एक वोट और लोह संग्रहण के लिए नगर के सभी ६ नगर केंद्रों में नियत तिथि पर कार्यक्रम चलाने तथा लोकसभा चुनाव को चुनौती मानकर काम करने का आह्वान किया। नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार ने बताया नगर के सभी १८ वार्डों को 6 नगर केंद्रों में विभक्त किया गया है। इनके लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए हैं।
वार्ड एक से तीन के लिए रामेश्वर सोनी, चार से छ: के लिए हरी सतोगिया, सात से नौ के लिए मोनू महेंद्र भूरिया, १० से १२ के लिए नाथू कामलिया, १३ से १५ के लिए सुरेश देवड़ा और वार्ड क्रमांक १६ से १८ के लिए अमित पंवार को प्रभारी नियुक्त किया है। बैठक में नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, किर्ती भावसार, विवेक मेड़ा, महेंद्र भूरिया, इरफान खान, किशोर खराड़ी, नाथुसिंह कामलिया, जेम्स सिंगाडिय़ा, अजय पोरवाल आदि मौजूद थे।




एक नोट अभियान के तहत राशि एकत्रित करते नगर मंडल पदाधिकारी।