- Hindi News
- केंट बोर्ड की बैठक में २३ मुद्दों पर हुई चर्चा, निराकरण तीन सिर्फ का
केंट बोर्ड की बैठक में २३ मुद्दों पर हुई चर्चा, निराकरण तीन सिर्फ का
महू - केंट बोर्ड की वित्त समिति की बैठक बुधवार दोपहर हुई। इसमें शहर के विकास सहित अन्य प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक एजेंडा में शामिल २३ मुद्दों पर चर्चा कर उनमें से तीन की स्वीकृति प्रदान की गई जो विभिन्न गतिविधियों पर आधारित थे। दोपहर १२.३० बजे से शुरू हुई बैठक राजस्व समिति प्रभारी अजय वर्मा की अध्यक्षता व सीईओ आलोक गुप्ता की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया। बैठक में निर्वाचित प्रतिनिधि परवीन पठान, सुरेश ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक सतीश अग्रवाल, सिटी इंजीनियर एचएस कालोया भी उपस्थित थे। शहर के विकास संबंधी सभी प्रस्तावों को जीई ((गैरीसन इंजीनियर)) के अनुमोदन बाद बोर्ड मिटिंग में रखने तथा लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सभी कार्यों के आदेश जारी करने की बात कही गई। बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की फोटोग्रॉफी, वीडियोग्रॉफी, टेंट हाउस सामग्री व शील्ड मोमेंटो के प्रस्ताव पारित किए गए।
आज रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां-इधर, केंटोनमेंट द्वारा आयोजित गणतंत्र महोत्सव के तहत गुरुवार को टाउन हॉल में अंतर शालेय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समूह नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के माध्यमिक व उमावि स्तर के प्रतियोगी दल हिस्सा लेंगे।