पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्यक्ष रूप से दिखे दो बाघ

प्रत्यक्ष रूप से दिखे दो बाघ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब तक तीन बाघों की पुष्टि हुई जिले में, तेंदुओं की संख्या 40 के करीब हुई
देवास - वन्य प्राणियों की गणना के तीसरे दिन उदयनगर रेंज के मोहाड़ा बीट अंतर्गत जंगल में बुधवार को प्रत्यक्ष रूप से दो बाघ देखे गए। इस तरह अब तक जिले में तीन बाघों की पुष्टि हुई है जबकि तेंदुओं की संख्या जिले की 8 रेंज व एक खिवनी अभयारण्य में 40 के करीब पहुंच गई है। पूर्व में उदयनगर रेंज के मोहाड़ा क्षेत्र में मात्र पंजों के निशान व अन्य साक्ष्य के आधार पर ही एक बाघ होने की गणना की जा रही थी लेकिन बुधवार को मोहाड़ा बीट में वन अमले को जंगल में भ्रमण के दौरान दो बाघ प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दिए। बागली रेंज के हीरापुर क्षेत्र में एक बाघ होने के साक्ष्य पूर्व में मिले थे। वन संरक्षक मो. सईद खान ने बताया जिले में बाघों की संख्या तीन हो गई है। जबकि तेंदुओं की संख्या 40 हो चुकी है। सीएफ खान ने बताया सतवास व पुंजापुरा क्षेत्र में 5 भालुओं के साक्ष्य मिले हैं। विस्टा, पंजे आदि के निशान एकत्रित किए हैं।



पद चिह्नों और नाखूनों के निशानों की तलाश करते देवास वन परिक्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी ।