पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, बच्चे की मौत, तीन घायल

अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, बच्चे की मौत, तीन घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देपालपुर - अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए जबकि एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। एंबुलेंस 108 के डॉ. सुरेश वर्मा व पायलट रफीक खान ने बताया घटना बुधवार रात आठ बजे देपालपुर-इंदौर मार्ग पर ग्राम आगरा के पास हुई। कार में सवार देपालपुर निवासी मनोज जोशी अपने परिवार के साथ इंदौर से देपालपुर आ रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मारी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क के दूसरी ओर उतर गई। इसमें सवार मनोज जोशी, उनकी पत्नी निशा व बेटी कीर्ति को गंभीर चोटें आईं। साथ बैठे उनके दो वर्षीय पुत्र डिग्गू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया।
ताज व इंदौर रोड अगले दौर में
महू - धार नाका युवा मंच द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को हुए मैच में ताज क्लब और इंदौर रोड महू की टीम ने विजय पाकर अगले दौर में प्रवेश किया।