दिनभर बादलों का डेरा देर रात हुई बारिश
भास्कर संवाददाता - महू
शहर सहित अंचल में बुधवार दिनभर कोहरा रहा और रूकरूक कर मावठा गिरता रहा। रात १० बजे नगर में जोरदार बारिश हुई। अलसुबह से ११ बजे तक जहां कोहरे से धुंधलका बना रहा वहीं शाम तक बादलों के घिरे रहने से धूप नहीं के बराबर खिली। मावठे की वजह से बिजली प्रदाय व्यवस्था मंगलवार रात व बुधवार शाम प्रभावित हुई। रात 10 बजे बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मानपुर, बेटमा, सांवेर, देपालपुर में भी मावठा गिरने से फसलें खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों के अनुसार आलू खेत में पड़े हैं और गेहूं की बालियां आना शूरू हो गई हैं। लहसून भी निकलना जारी है। खेतों में खड़ी चने, डालर चने व गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका है।