- Hindi News
- पेंचवर्क तोड़ गया दम, मावठे ने बिगाड़ी हालत
पेंचवर्क तोड़ गया दम, मावठे ने बिगाड़ी हालत
फोटो : धर्मेन्द्रसिंह चौहान
बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा
न गर निगम शहर की सड़कों को सुधारने की बात पिछले पांच सालों से कर रहा है, लेकिन असलियत है कि अभी तक मुख्य चौराहे भी सुधार नहीं पाया है। व्यस्त रहने वाले बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा की हालत भी ऐसी ही है। बारिश के पहले यहां पर गड्ढे थे जो नहीं सुधारे गए। यही स्थिति बारिश में भी रही। बारिश के बाद पेंचवर्क किया था, जो बीच में ही दम तोड़ गया। अब मावठा होने पर स्थिति वापस खराब हो गई है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर यह कब सुधरेगा।