पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं निकली धूप, पेटलावद में दोपहर तक रहा कोहरा

नहीं निकली धूप, पेटलावद में दोपहर तक रहा कोहरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठंड का असर जारी

ठिठुरते रहे लोग

आलीराजपुर/झाबुआ/पेटलावद - तीन दिन से मौसम ठंडा है। गुरुवार को बारिश तो नहीं हुई लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। दिनभर लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। अंचल में सूर्य के दर्शन भी कम हुए और पेटलावद में दोपहर तक कोहरा रहा। आलीराजपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान १५.२ और अधिकतम २१.६ डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान १३.८ और अधिकतम २१.० डिग्री था। तापमान तो बढ़ा लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। इसी तरह झाबुआ में भी दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। इस दिन अधिकतम तापमान २३.४ और न्यूनतम १५.६ दर्ज किया गया। लोगों ने दिन में अलाव तापकर ठंड भगाने की

कोशिश की।

आलीराजपुर. खेल परिसर में छात्र गर्म कपड़े पहनकर पहुंचे।

तेज बारिश हुई तो फसलों को अधिक नुकसान होगा

शहर में गुरुवार को जबरदस्त शीतलहर का प्रकोप रहा। लोग दोपहर में भी घरों में दुबके रहे। आलम यह था कि दोपहर तीन बजे भी शहर कोहरे में ढंका रहा। तीन दिनों पहले मौसम में गर्माहट आना शुरू हो गई थी। दूसरी ओर किसानों का कहना है कि अभी तक की बरसात तो ठीक हैं लेकिन अब यदि तेज बरसात होती है तो फसल को अधिक नुकसान होगा। मौसमी बदलाव के बाद शहर व आसपास के क्षेत्रों में लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।