- Hindi News
- ठंड बढऩे से कंपकंपाया अंचल, फिर शुरू हुई बारिश
ठंड बढऩे से कंपकंपाया अंचल, फिर शुरू हुई बारिश
धार. शहर में दो दिन से जारी बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम 6.45 बजे फिर मावठा गिरा। करीब 30 मिनट तक लगातार बारिश होने से लोग कंपकंपा उठे। शुरुआती मावठे को किसान लाभदायक मान रहे थे लेकिन तेज हवाओं के साथ बारिश से फसलें आड़ी पड़ रही हैं। इससे दाना कमजोर होने की चिंता सता रही है।