- Hindi News
- जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया काम बंद
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया काम बंद
भास्कर संवाददाता - धार
जिला अस्पताल में गुरुवार को डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। बिना पूर्व सूचना की गई हड़ताल के कारण मरीज परेशान होते रहे। अति आवश्यक सेवाएं बाधित हुईं।
चिकित्सक संघ के डॉ. नीरज छारी ने बताया सिवनी के लखनादौन में लापरवाही पर अस्पताल स्टाफ पर एफआईआर के मामले व धार में हुई कार्रवाई को लेकर डॉक्टर्स में आक्रोश है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बावजूद ऐसी कार्रवाइयां की जा रही हैं। उन्होंने बताया एक दिन का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष से चर्चा कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इधर, हड़ताल के चलते ओपीडी कक्ष में एक भी डॉक्टर उपस्थित नहीं था। मरीज लंबे समय तक इंतजार करते रहे। फिर लौट गए। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री के नगर आगमन के चलते भी डॉक्टरों की कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी लगाई गई।
कुछ ने किया इलाज
हड़ताल को सभी डॉक्टरों ने समर्थन नहीं दिया। शिशु, दंत और आंखों के डॉक्टर मरीजों को देखते नजर आए। अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के काम पर होने वार्डों में भी खास फजीहत नहीं हुई।
हड़ताल कर जिला अस्पताल के बाहर खड़े डॉक्टर।
मरीज अस्पताल परिसर में परेशान होते रहे।
मरीज हलाकान
सिवनी घटना और धार में महिला की मौत मामले में नर्स-डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने के विरोध में प्रदर्शन