पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवास में खुलेगा मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज

देवास में खुलेगा मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - देवास
आओ बनाएं मप्र के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गुरुवार को धार से देवास आए। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में जितने मेडिकल कॉलेज खुले उतना अच्छा है। देवास में भी पीपीपी ((पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप)) से मेडिकल कॉलेज खुलेगा व इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोला जाएगा। नया बस स्टैंड भी शीघ्र बनेगा। माता टेकरी पहुंचने का एक और वैकल्पिक मार्ग तैयार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा जल्द ही ड्राइवरों की पंचायत बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। फरवरी में नर्मदा मालवा तक आएगी और नर्मदा-शिप्रा का संगम होगा। इसके बाद कालीसिंध, पार्वती और अंत में गंभीर नदी में नर्मदा का पानी पहुंचेगा। देवास में ट्रेन से पेयजल लाने तक की स्थिति बनी लेकिन अब नर्मदा शहर की प्यास बुझाएगी। उद्योगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। शिप्रा से पानी भी मिलेगा। उद्योगपति 50 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को दें। युवाओं को तकनीकी ज्ञान देंगे। डिजाइन मॉडल भी तैयार करने में मदद करेंगे, फायनेंस के साथ गारंटी भी सरकार देगी। उत्पाद की मार्केटिंग भी सरकार करेगी। प्रदेश में अब लघु और कुटीर उद्योगों का
जाल बिछाना है।



नेताओं के साथ घुसी भीड़ पुलिस ने रोका

बैठक व्यवस्था के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए और जो सेक्टर जिसके लिए निर्धारित किया गया केवल उन्हीं को वहां जाने दिया गया। इस दौरान मंत्री सुरेंद्र पटवा, दीपक जोशी व अन्य विधायक भी पहुंचे और उनके पीछे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ घुसने लगी। जिन्हें पुलिस जवानों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ भाजपा नेताओं को धक्का-मुक्की व पुलिस की सख्ती के बीच से होकर निकलना पड़ा।

इंजीनियरिंग कॉलेज की भी आवश्यकता-जोशी

प्रदेश में नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना से पानी के मामले में भी आत्मनिर्भरता मिल जाएगी। देवास में मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज की आवश्यकता है। यह मांग स्कूल-उच्च शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने कहा देवास में पीपीपी से मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा। प्रभारी मंत्री सुरेंद्र पटवा ने कहा उद्योगों के लिए मूलभुत सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। इससे पूर्व कलेक्टर एम.के. अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। संबोधन के दौरान संजीव सेक्टर की आशा कार्यकर्ताएं कई बार नारे-बाजी करने लगी जिन्हें सीएम ने शांत किया। विधायक चंपालाल देवड़ा, राजेंद्र वर्मा, आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, जिपं अध्यक्ष कमला गोस्वामी, साधना सिंह, कृषि स्थायी समिति प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, रायसिंह सैंधव, मदनलाल भास्कर, एसपी अनिल माहेश्वरी मौजूद थे।

शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में बालिका से चर्चा करते सीएम।

पुलिस स्टेडियम में उपस्थित जिले के जनप्रतिनिधि, व्यापारी व किसान।

आओ बनाएं मप्र कार्यक्रम - मुख्यमंत्री की घोषणा, कहा ड्राइवरों की पंचायत भी जल्द बुलाई जाएगी