पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम से मिलकर बताई समस्याएं

सीएम से मिलकर बताई समस्याएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई लोगों व संगठनों ने दिया ज्ञाान
देवास - सीएम के देवास आगमन पर कई लोगों ने उनसे मुलाकात की, समस्याएं भी बताई। इधर, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जिले के 104 करोड़ रुपए लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
> मप्र शिक्षक संघ के देवकृष्ण व्यास के नेतृत्व में शिक्षकों को वेतनमान व योग्यता अनुरूप समयबद्ध पदोन्नति देने की मांग की गई।
> अतिथि शिक्षक संघर्ष संघ प्रदेश अध्यक्ष कमल परमार के नेतृत्व में ज्ञापन देते हुए अतिथि शिक्षकों को संविदा में शामिल कर विशेष शिक्षक बनाने की मांग की।
> विमुक्त घुमक्कड़ एवं अद्र्ध घुमक्कड़ विभाग द्वारा विकास स्वरोजगार के अंतर्गत बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत नहीं करने, घुमक्कड जाति प्रमाण पत्र समय पर नहीं देने एवं उपजातियों को मुख्यधारा से जोड़कर योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए क्षत्रिय धनगर गारी समाज ने ज्ञापन दिया।
> शहर काजी सलीमुद्दीन फारूखी, वक्फबोर्ड के जिलाध्यक्ष डॉ रईस कुरैशी के नेतृत्व में कुरेशी के नेतृत्व में मांग की गई कि समाज के ज्यादातर लोग रूई पिंजाई करते हैं। पूर्व सरकार की तरह विद्युत बिलों में 7 प्रतिशत छूट दिलाई जाए व जिला मुख्यालय पर एक मांगलिक भवन की स्थापना की जाए।
> ब्राइट स्टार मुस्लिम एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सैयद अब्दुल बारी, मतीन एहमद शेख के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय की शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं के सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण की मांग की।