बहु विकलांग शिविर में 329 का परीक्षण
गंधवानी - स्पर्श अभियान के तहत जपं गंधवानी ने स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में मानसिक बहुविकलांग परीक्षण शिविर लगाया। 329 लोगों का परीक्षण किया। डॉ. विशाल श्रीवास्तव शिशु रोग, डॉ. अजय शर्मा क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट इंदौर, डॉ. मोदी नाक कान गला विशेषज्ञ धार, डॉ. संजय मुवेल हड्डी रोग मनावर, डॉ. एचसी आर्य गंधवानी एवं डॉ. संदीप श्रीवास्तव बीएमओ ने परीक्षण किया। जपं सीईओ योगेंद्रसिंह जाट ने बताया अस्थिबाधित 159, श्रवण बाधित 53, मंदबुद्धि 27, दृष्टि बाधित 90 लोगों का परीक्षण किया। शिक्षाधिकारी वरसिंह राजपूत, जपं उपाध्यक्ष गोविंदभाई का सहयोग रहा। जानकारी लेखापाल गजराजसिंह चौहान ने दी।