- Hindi News
- पुराने नपा परिसर से फायर का सामान चोरी, तैनात दोनों चौकीदार सस्पेंड
पुराने नपा परिसर से फायर का सामान चोरी, तैनात दोनों चौकीदार सस्पेंड
धार - पुराने नपा कार्यालय में बाहरी लोगों की घुसपैठ से अब सरकारी सामान चोरी होने लगा है। बुधवार रात यहां फायर ब्रिगेड का 40 हजार रु. का सामान चोरी हो गया। इससे कर्मचारियों की मिलीभगत का अंदेशा है। शुक्रवार को नपाध्यक्ष ममता जोशी का वारदात की सूचना मिली, उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि घटना के दौरान तैनात चौकीदार को तत्काल सस्पेंड किया जाए। नपाध्यक्ष ने बताया पुराने कार्यालय परिसर में पुलिस चौकी भी प्रस्तावित है। एफआईआर भी कराई जाएगी। सीएमओ ने बताया ड्यूटीरत दोनों चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया है।