- Hindi News
- अतिरिक्त अंक दिलाने वाले बी प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए दी परीक्षा
अतिरिक्त अंक दिलाने वाले बी प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए दी परीक्षा
भास्कर संवाददाता - धार
गल्र्स कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ((एनएसएस)) के बी प्रमाण पत्र की परीक्षा में २२ छात्राएं शामिल हुईं। परीक्षा के लिए दो साल में २४० घंटे एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों में शामिल हो चुके विद्यार्थी ही पात्र होते हैं। प्रमाण पत्र वालों को नौकरी के लिए चयन, एडमिशन आदि में अतिरिक्त अंक प्राप्त होते हैं।
परीक्षा के बाद छात्राओं को एनएसएस गीतों का अभ्यास प्रो. कोमल भाटिया ने कराया। सात दिनी शिविर के कार्यों की जानकारी दी। डॉ. कुसुम बौरासी, धारा पंवार, ज्योति बमनके आदि प्राध्यापक उपस्थित थे। एनएसएस का शिविर २८ जनवरी से ३ फरवरी तक देदला में प्रस्तावित है।
प्रावि, मावि के 1300 विद्यार्थियों की परीक्षा ली
पडिय़ाल - प्रतिभा पर्व के तहत क्षेत्र के 28 प्रावि व 9 मावि के करीब 1300 विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन कर सत्यापन अधिकारी ने निरीक्षण किया। जितेंद्र पाटीदार, बलवीर नरगावे, निर्मला उपाध्याय, आशा अलावा, भेरूसिंह बघेल, मडिय़ा अलावा, राजप्रकाश त्रिवेदी, अरुण कुशवाह, रामसिंह अहोरिया, संकुल प्राचार्य गोविंद एस्के पर्यवेक्षक थे। स्कूलों के क्रियाकलाप, शालेय स्वच्छता, एसएमसी की गतिविधि, एमडीएम आदि का निरीक्षण किया। मंगलवार को एसी आजाक ने भी निरीक्षण किया।
गल्र्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की २२ छात्राएं हुई शमिल