सांईधाम व गोरखा रेजीमेंट सेमीफाइनल में
भास्कर संवाददाता - महू
धार नाका युवा मंच द्वारा आयोजित राधेश्याम स्मृति जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के छटवें दिन शुक्रवार को दो रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। दोनों का फैसला मैदानी गोलों से हुआ। मैचों में सांईधाम कोदरिया व गोरखा रेजीमेंट की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे।
शासकीय उमावि प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच ताज फुटबॉल क्लब महू व सांईधाम कोदरिया के बीच हुआ। इस कशमकश पूर्ण रोमांचक मुकाबले में पहला गोल ताज क्लब के शाबाज ने दागा। इसके जवाब में सांईधाम के इकबाल अंसारी व शुभम् स्वामी ने जोरदार एक-एक मैदानी गोल दागकर टीम को 2-1 के अंतर से विजय दिला सेमीफाइनल में प्रवेश कराया। दूसरा मैच गोरखा रेजीमेंट व इंदौर रोड महू के बीच हुआ। इसमें गोरखा रेजीमेंट के खिलाडिय़ों ने लगातार तीन प्रयास किए जिन्हें इंदौर रोड के गोलकीपर रवि डामोर ने विफल कर दिया। अंतत: गोरखा रेजीमेंट के प्रकाश गुरंग ने कमाल का खेल दिखाते हुए एक के बाद एक दो मैदानी गोल दागकर टीम को 2-0 से विजय दिला सेमीफायनल में प्रवेश कराया। अतिथि भाजपा नेता अशोक सोमानी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा व पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामकरण भाबर थे।
आज होंगे दोनों सेमीफाइनल
स्पर्धा के सातवें दिन शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच होंगे। पहला मैच सांईधाम क्लब कोदरिया वि. यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब महू तथा दूसरा मैच गोरखा रेजीमेंट वि. आदिवासी एकेडमी इंदौर के बीच दोपहर 2.30 बजे से खेले जाएंगे।
7 श
रा चं
प्लू शु ((व)) 9
के 1
3
गु ((व))
6 मं
यू १2
ल सू बु
10
ने
11
तिथि संवत - माघ कृष्ण- नवमी, संवत्- २070, शाके- 1935, रवि उत्तरायण, शिशिर ऋतु, हिजरी सन्- 1435, 25 जनवरी, शनिवार।
सूर्याेदय कालीन नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र रात्रि 04.12 तक, गंड योग तथा तैतिल करण।
ग्रह विचार - सूर्य- मकर, चंद्र- तुला, मंगल- कन्या, बुध- मकर, गुरु- मिथुन, शुक्र- धनु, शनि- तुला, राहु- तुला, केतु- मेष, प्लूटो- धनु, नेपच्यून- कुंभ और यूरेनस- मीन राशि में।
दिशा शूल - पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो उड़द का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।
शुभाशुभ ज्ञानम् - नवमी तिथि रात्रि 09.37 तक पश्चात दशमी। तुला राशि का चंद्रमा रात्रि 10.24 तक पश्चात मंगल प्रधान वृश्चिक राशि।
शुभ अंक - 8 शुभ रंग - फिरोजी
खरीदारी के लिए समय दोपहर 03.24 से 04.47 तक।
राहुकाल - प्रात: 09.54 से 11.16 तक ।
चौघडिय़ा मुहूर्त - प्रात: 08.31 से 09.54 शुभ, दोपहर 12.39 से 02.02 चंचल, दोपहर 02.02 से 03.24 लाभ, दोपहर 03.24 से 04.47 अमृत, सायं 06.10 से 07.47 लाभ, रात्रि 09.24 से 11.02 शुभ।
आज जन्मे बच्चे का नाम व राशि
समय नक्षत्र चरण पाया राशि जन्माक्षर
प्रात: 10.41 तक विशाखा 1 लोहा तुला ती
अप. 04.34 तक विशाखा 2 लोहा तुला तु
रात्रि 10.24 तक विशाखा 3 लोहा तुला ते
रात्रि 04.12 तक विशाखा 4 लोहा वृश्चिक तो
आराधना - ú प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:
- पंडित सोमेंद्र शर्मा
सूर्योदयकालीन कुंडली