पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 साल की लड़की ने पड़ोसियों पर लगाया गैंगरेप की कोशिश का आरोपपुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया, प

14 साल की लड़की ने पड़ोसियों पर लगाया गैंगरेप की कोशिश का आरोपपुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया, प्लॉट को लेकर हुआ विवाद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - इंदौर
खजराना के रोशन नगर में रहने वाली 14 साल की लड़की ने पड़ोसियों पर घर से उठाकर ले जाने और गैंगरेप के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत है कि आरोपियों ने रिपोर्ट नहीं करने के लिए थाने पर धमकाया। पुलिस पर मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप भी लगाया।
पीडि़ता के परिजनों ने बताया रोशन नगर में हमारा 40 बाय 40 के प्लॉट पर टीन का घर है। पास में ही रसूल का घर है। वह हमें प्लॉट बेचने के लिए अकसर धमकाता है। पीडि़ता के मुताबिक बुधवार को रसूल, उसके बेटे इमरान, इरफान, अबरार और कालू मेरे घर आए और मां व मुझे पीटा। मुझे उठाकर घर ले गए। वहां रसूल के भाई के बेटा रऊफ और बहू यास्मिन भी थी। यास्मीन ने मेरे सिर पर कढ़ाही मार दी। बाकी ने कपड़े फाड़ दिए और रेप की कोशिश की। शोर सुन किराएदार शगुफ्ता, बुलबुल, हमीदा और भूरा बचाने आ गए। आरोपियों ने भूरा को भी मारा। इस बीच मैं भाग निकली। मामले में खजराना टीआई सी.बी. सिंह का कहना है बुधवार को मारपीट की शिकायत थी। मां ने लिखकर दिया था कि मेडिकल नहीं कराना चाहते। गुरुवार को गुप्तांग पर लात मारने की बात कही तो किशोरी का मेडिकल कराया। शुक्रवार को अबरार, रसूल, कालू और हुसैन के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया।