पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट टेरेसा के सामने उखाड़े पेड़, व्यापारियों में हड़कंप

सेंट टेरेसा के सामने उखाड़े पेड़, व्यापारियों में हड़कंप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्श सड़क - सेंट टेरेसा से त्रिमूर्ति चौराहा के बीच जल्द शुरू होगा निर्माण

भास्कर संवाददाता - धार

आदर्श सड़क में सबसे चुनौतीपूर्ण सेंट टेरेसा स्कूल से त्रिमूर्ति चौराहे के बीच निर्माण की तैयारी तेज हो गई। शुक्रवार को स्कूल परिसर में काटे गए पेड़ों के ठूंठ को जेसीबी के जरिए उखाड़े गए। इस दौरान पिछले सप्ताह ही डली पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, खुदाई शुरू होने से स्कूल के बाहर कॉम्पलेक्स के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। नपाधिकारी व इंजीनियर अभी भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है कि दुकानें बचा ली जाएंगी या डिवाइडर संकरा करना ही पड़ेगा। सीएमओ जीएस बघेल ने बताया अभी कुछ नहीं बता सकते। जल्द निर्माण शुरू कर रहे हैं।

डायवर्शन के लिए खुदाई शुरू

सेंट टेरेसा से त्रिमूर्ति चौराहे तक आदर्श सड़क के निर्माण के लिए काशीबाग मैदान तरफ से डायवर्शन का काम गुरुवार देर शाम शुरू कर दिया गया। ठूंठ वगैरह हटवाए गए। सीएमओ ने दावा किया कि मौसम साफ रहा तो दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा।

डायवर्शन होगा चुनौती

सीएमओ ने सबइंजीनियर को साफ शब्दों में कह दिया है कि नए हिस्से में निर्माण शुरू करने पर डायवर्शन की समस्या नहीं आनी चाहिए। उसे व्यवस्थित कर दिया जाए। दरअसल, डीपीआर में उल्लेख नहीं बताते हुए घोड़ा चौपाटी से सेंट टेरेसा तक टूलेन निर्माण के दौरान डायवर्शन को मेनटेन करने से ठेका कंपनी बचती रही थी।