पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसलों में लगे कीट से बचाव की जानकारी दी

फसलों में लगे कीट से बचाव की जानकारी दी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - झाबुआ
कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ((आत्मा)) के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी कृषि तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें किसानों को फसलों के संबंध में उचित सलाह देने के साथ फसलों की देखरेख के बारे में
बताया जा रहा है।
आयोजन के तीसरे दिन पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के रिटायर प्रोफेसर डॉ. पीके पाठक ने जिलेभर से आए करीब ३७० किसानों को मार्गदर्शन दिया। डॉ. पाठक ने किसानों को उनकी विभिन्न फसल, सब्जियों में आने वाली कीट व बीमारियों के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही समय पर निदान के तरीकों व दवाओं के बारे में बताया। उन्होंने किसानों की व्यक्तिगत खेती की समस्याओं को सुनकर उसके निदान के उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सहायक संचालक एचएस चौहान ने शासन द्वारा चलाई जा रही कृषि विभाग की मुख्य योजनाओं से अवगत कराया। सहायक संचालक संतोष मौर्य, पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. तिवारी, मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक ओपी वर्मा, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक आशीष कनेश ने भी संबोधित किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ज्योति दीदी ने किसानों को आत्म चिंतन द्वारा जीवन के विकास के मार्ग में चलने की प्रेरणा दी। केवीके के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आईएस तोमर एवं आत्मा परियोजना के परियोजना संचालक जीएस त्रिवेदी ने बताया केवीके एवं आत्मा परियोजना के माध्यम से 5000 कृषकों के समग्र विकास के लिए कृषकों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। इस अवसर पर डॉ. आर.के. यादव, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. वीके सिंह, डॉ. आरके त्रिपाठी आदि मौजूद थे।




कार्यक्रम में मौजूद जिलेभर से आए किसान।

कृषि तकनीकी सप्ताह के तीसरे दिन पंतनगर कृषि विवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. पाठक ने संबोधित किया