पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरे साथ परिवार के सदस्यों की तरह रहे साथी कर्मचारी

मेरे साथ परिवार के सदस्यों की तरह रहे साथी कर्मचारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाकघर के सहायक अधीक्षक मालवीय ने स्थानांतरण पर रखे गए विदाई समारोह में कहा
बामनिया - झाबुआ डाकघर में पदस्थ रहे सहायक अधीक्षक एमएल मालवीय के स्थानांतरण पर बामनिया डाकघर और उससे जुड़ी शाखाओं के कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन रखा। कार्यक्रम में रतलाम संभाग के अधीक्षक एमआई हैदरी विशेष रूप से मौजूद थे। विदाई समारोह से अभिभूत श्री मालवीय ने कहा जिलेभर के सभी डाकघर कर्मचारी मेरे कार्यकाल में परिवार के समान बने रहे। विभागीय कार्य के दौरान सभी का सहयोग मिला। उन्होंने कहा वे जहां भी रहेंगे सभी से जुड़े रहेंगे। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। संचालन अल्पबचत अभिकर्ता राजेश
सोनी ने किया।




स्टाफ सदस्यों ने विदाई दी।