पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरावस्था की समस्याओं पर की चर्चा संप्रेक्षण कौशल की श्रेणियां बताई

किशोरावस्था की समस्याओं पर की चर्चा संप्रेक्षण कौशल की श्रेणियां बताई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ - सखी-सहेली और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के चार दिनी प्रशिक्षण का समापन हुआ। यह आयोजन एमपी टेस्ट द्वारा रखा गया था। प्रशिक्षण समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम अधिकारी नीलू भट्ट ने किया, जिसमें झाबुआ, रामा, राणापुर, पेटलावद, थांदला व मेघनगर की ३५ पर्यवेक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई। परियोजना अधिकारी कमलसिंह निंगवाल ने सबला स्कीम का परिचय, किशोरियों के लिए जीवन कौशल शिक्षा का महत्व, सबला कीट का उपयोग के बारे में भी बताया। इसके अलावा प्रोढ़ो के सीखने के सिद्धांत पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सौरभ पोरवाल, पर्यवेक्षक किरण गांधी, माया चौबे, डॉ. पूर्णिमा गडरिया, विनय झा, संजय पांडे ने बाल सुरक्षा व बाल अधिकारों के प्रति किशोरियों को जाग्रत किया, साथ ही संप्रेक्षण कौशल की श्रेणियां बताई गई। जेंडर संवेदनशीलता और कार्य का चुनाव दोनों की भिन्नता तथा सामाजिक प्रभाव के बारे में बताया।



प्रशिक्षण समापन अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताएं।