पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला बाल विकास विभाग नहीं बनाएगा झांकी!

महिला बाल विकास विभाग नहीं बनाएगा झांकी!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रदर्शनी
लगाने के लिए था बजट
देवास - गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर विभिन्न विभागों द्वारा हर वर्ष शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकी निकाली जाती है लेकिन इस बार महिला बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पर्व के लिए बजट नहीं होने की बात कहते हुए झांकी बनाने से इंकार कर दिया। हालांकि अब लाड़ली लक्ष्मी योजना पर आधारित झांकी का निर्माण महिला सशक्तिकरण विभाग व बाल संरक्षण विभाग अपने विभाग के मद से कर रहा है। हालांकि यह भी प्रशासनिक हलके में चर्चा है कि विभाग के पास मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाने के लिए बजट था लेकिन राष्ट्रीय पर्व में झांकी निकालने के लिए बजट नहीं है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तृप्ति त्रिपाठी ने भी स्वीकार किया कि बजट के अभाव में प्रदर्शनी लगाना मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि कुपोषण अभियान के लिए भी अब तक बजट नहीं आया है इसलिए स्नेह शिविर नहीं लग पा रहे हैं। इधर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार उद्यानिकी, शिक्षा, जिला पंचायत, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शहरी विकास अभिकरण, वन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी की झांकी निकाली जाएगी।