- Hindi News
- 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाई अस्पताल की महिला स्टीवर्ड
4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाई अस्पताल की महिला स्टीवर्ड
सफाईकर्मी की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने जिला अस्पताल में स्टीवर्ड को पकड़ा
देवास - जिला अस्पताल में पदस्थ महिला स्टीवर्ड को लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। उसके खिलाफ सफाईकर्मी ने शिकायत की थी। स्टीवर्ड अंजू शर्मा के खिलाफ सफाईकर्मी गजेंद्र सांगते ने उज्जैन लोकायुक्त को शिकायत की। उसने बताया कि पुत्र की अस्पताल में अस्थायी नियुक्ति के बदले अंजू शर्मा रुपए की मांग कर रही थी। छह हजार रुपए दे भी दिए लेकिन चार हजार रुपए और मांगे जा रहे हैं।
शुक्रवार सुबह लोकायुक्त उज्जैन डीएसपी एस.एस. उदावत योजनाबद्ध तरीके से टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के 22 नंबर कमरे में अंजू शर्मा बैठती है और यहां गजेंद्र का पुत्र मनीष कलर लगे नोट लेकर कक्ष में पहुंचा। जैसे ही उसने रुपए दिए, इस दौरान यहां सिविल ड्रेस में मौजूद दो महिला आरक्षकों ने अंजू शर्मा को रंगेहाथों पकड़ लिया। इस दौरान बाहर मौजूद लोकायुक्त डीएसपी व टीम के अन्य सदस्य भी भीतर पहुंचे और केमिकल से हाथ धुलवाए। जिसमें उसके हाथों से रंग निकला। आरोपी महिला कर्मचारी पर मप्र भ्रष्टाचार निवारण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि बाद में 25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी गई। स्टीवर्ड अंजू शर्मा ने कहा मुझे फंसाया गया है। संबंधित सफाई कर्मचारी काम नहीं करता था और उसकी ड्यूटी बदली गई थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने योजना बनाकर
मुझे फंसाया।
॥हमने घटना की सूचना वरिष्ठ कार्यालय को दे दी है, आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।ञ्जञ्ज
-डॉ. विद्या वेल्हणकर, सिविल सर्जन