पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले ही खरीद लें दवाएं, 26 को बंद रहेंगे मेडिकल

पहले ही खरीद लें दवाएं, 26 को बंद रहेंगे मेडिकल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने लिया निर्णय, स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं दी सूचना, 300 से अधिक होलसेलर और रिटेलर हैं शहर में
भास्कर संवाददाता - देवास
इमरजेंसी सेवाओं में शामिल होने के बावजूद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऐसा निर्णय लिया जो लोगों की जान भी ले सकता है। देवास केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन हर साल मेडिकलों का अवकाश रहेगा। इस दिन वे राष्ट्रीय पर्व मनाएंगे और मेडिकल बंद रखेंगे। यहां तक कि एसोसिएशन ने इसके लिए बकायदा प्रेसनोट भी जारी किया है और कहा है कि आम लोग अपनी जरूरत की दवाएं पहले ही
खरीदकर रख लें। इधर शहर के सभी मेडिकल बंद रखने की सूचना एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं दी है। जबकि शहर में करीब 300 होलसेलर और रिटेलर स्टोर्स हैं। लोगों का कहना है इस दिन सरकारी अस्पतालों के भरोसे ही इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी। निजी डॉक्टरों से मरीज उपचार तो करवा लेंगे लेकिन उन्हें दवाइयां लेने मेडिकल पर ही जाना पड़ेगा, ऐसे में उनकी फजीहत हो जाएगी। मेडिकल से दवा लेकर उपचार शुरू करने के लिए उन्हें एक दिन का
इंतजार करना पड़ेगा।
किसने क्या कहा
॥मेडिकल व्यवसाय इमरजेंसी में भी चालू रहता है। इसलिए मेडिकल व्यवसाय से जुड़े लोग अवकाश नहीं मना पाते हैं। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है 26 जनवरी को हर वर्ष देवास शहर में मेडिकल कारोबार बंद रहेगा।ञ्जञ्ज आनंद कोठारी, अध्यक्ष केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन देवास।
॥प्रावधान में यह नहीं है कि मेडिकल व्यवसाय बंद रखा जाए। इमजरेंसी सेवाएं तो चालू रखना ही चाहिए। हालांकि प्रशासनिक व्यवस्था के तहत मेडिकल खुलवाए जा सकते हैं। एसोसिएशन ने हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर अवकाश रखने की किसी तरह की सूचना नहीं दी है।ञ्जञ्ज
-राजेश जिनवाल, औषधि निरीक्षक देवास।
॥शहर के मेडिकल व्यवसाय गणतंत्र दिवस को बंद रहेंगे, इस तरह की कोई सूचना एसोसिएशन ने नहीं दी है। वैसे ये इमजरेंसी सेवाएं हैं चालू रखना चाहिए। हालांकि सरकारी अस्पताल में उपचार और दवाएं दोनों मिलेगी।ञ्जञ्ज
-डॉ. प्रकाश गर्ग, सीएमएचओ देवास।