पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरोध के बाद डीपियों पर काम शुरू किया

विरोध के बाद डीपियों पर काम शुरू किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विविकं की टीम ने आवासनगर में तीन से अधिक डीपी पर लगाए ढक्कन
भास्कर संवाददाता. देवास
आवासनगर क्षेत्र में खुली डीपियों की सुध अब विद्युत वितरण कंपनी ने ली। शनिवार को विविकं की टीम ने क्षेत्र में तीन से अधिक स्थानों पर खुली डीपियों पर ढक्कन लगाने का कार्य किया।
गौरतलब है कि तुलजाविहार कॉलोनी में डीपी की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद रहवासियों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद शनिवार से विविकं ने क्षेत्र की डीपियों को व्यवस्थित करने का काम शुरू किया। हालांकि इस तरह की डीपियां सिर्फ आवासनगर या तुलजाविहार में ही नहीं हैं, बल्कि शहर की लगभग सभी कॉलोनियों में मौजूद हैं। भाजपा पूर्व जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चौराहों, मुख्य मार्ग किनारे खुली डीपियां खतरनाक साबित हो रही हैं। वहीं शहर के कई स्थानों पर मकानों के करीब से हाईटेंशन व एलटी लाइन निकलने की भी समस्या है, कई जगह तार जमीन से कुछ फीट ऊपर ही लटक रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से विविकं को शहरभर में सुधार कार्य करना चाहिए।
॥सभी जोन प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में खुली डीपियों की चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इन्हें व्यवस्थित करने की शुरुआत आवासनगर से की गई और भविष्य में पूरे शहर में डीपियों पर ढक्कन लगाए जाएंगे।ञ्जञ्ज
एस.के. पाटील, अतिरिक्त अधीक्षण यंत्री, विविकं