- Hindi News
- धार बायपास पर बस लूटी, इंदौर के दंपती घायल
धार बायपास पर बस लूटी, इंदौर के दंपती घायल
भास्कर न्यूज. धार. इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के धार बायपास पर इंदौर-डूंगरपुर बस को 15-20 बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने सड़क पर रांपी गाड़कर बस पंक्चर की। बस रुकते ही उस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। बदमाशों ने यात्रियों को पीटा और सामान लूट लिया। मारपीट में इंदौर दंपती व उनकी बेटी कोचोट आई है। पुलिस ने 75 हजार रुपए के माल की लूट दर्ज की है जबकि लाखों का माल लूटा गया है।
घटना शुक्रवार-शनिवार की रात 1 बजे हुई। इंदौर से डूंगरपुर ((राजस्थान)) जा रही बस के दो टायर रांपी गडऩे से पंक्चर हो गए और बस रुक गई। ड्राइवर-क्लीनर नीचे उतरे थे। तभी 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। द्वारकापुरी इंदौर निवासी राजेश खेमचंद्र नगरानी ((35)), उनकी पत्नी भावना ((32)) और पुत्री मेघा ((17)) दरवाजे के पास वाली सीट पर बैठे थे। बदमाशों को आते देख राजेश ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने हथियार-पत्थर से राजेश के हाथ पर वार किए। शेष- पेज 7 पर
खिड़की से भी पत्थर फेंके जिससे भावना को आंख के ऊपर चोट लगी, मेघा का सिर फूट गया। देशी कट्टा, लट्ठ, धारदार हथियार लेकर खड़े बदमाशों को देख सारे यात्री सहम गए। उन्होंने बदमाशों को सामान सौंपना शुरू कर दिया। दंपती व बेटी प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर चले गए।
‘पुलिस आई’ चिल्लाया तो भागे, चाल समझे तो लौटे
टीआई ने बताया वारदात के दौरान एक यात्री ने सूझबूझ दिखाते हुए छुप कर शोर मचाया कि ‘पुलिस आ गई’। यह सुनकर बदमाश भागे लेकिन कुछ दूर जाकर देखा कि कोई नहीं आ रहा है, तो फिर लौटे और धौंस दी कि अब किसी ने ऐसी हरकत की तो छोड़ेंगे नहीं। वारदात के वक्त घटनास्थल से गुजरे किसी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को फोन कर बताया कि तिरला पेट्रोल पंप के पास बस लूटी जा रही है। पुलिस जवान पुराने हाईवे वाले पेट्रोल पंप पहुंच गए। फिर कन्फर्म किया तो बायपास के पेट्रोल पंप के पास बताया। गफलत के कारण पुलिस देरी से पहुंची।