ननदोई ने किया दुष्कर्म का प्रयास
झाबुआ. एक महिला के ननदोई ने ही उसकी अस्मत लूटने का प्रयास किया। मामला ग्राम पाडलघाटी का है। महिला रमीलाबाई पति रमेश निवासी खेड़ा अपने घर पर सोई थी। इस दौरान उसका ननदोई अंगूर पिता दलसिंह डामर आया। उसने ज्यादती करने की कोशिश की। रमीलाबाई के शोर मचाने पर पर आरोपी भाग निकला।
विवाहिता के साथ छेड़छाड़-अमरगढ़ रेल्वे स्टेशन से पैदल घर लौट रही ऐतरीबाई पति ईश्वर गणावा ((२५)) निवासी चापानेर के साथ आरोपी दिलीप पिता मालजी मुणिया ने छेड़छाड़ की।