दो दिवसीय जिलास्तरीय शतंरज स्पर्धा शुरू
भास्कर संवाददाता. झाबुआ
संकल्प ग्रुप द्वारा आयोजित दो दिवसीय ओपन जिला स्तरीय शतंरज स्पर्धा की शुरुआत शनिवार को रामकृष्ण नगर में हुई। मुख्य अतिथि कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य सीएस चौहान थे। उन्होंने कहा खेलकूद से शरीर स्वस्थ्य रहता है। शतरंज के खेल से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने खेलकूद के आयोजन में अपनी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता कर रहे विवेक पेंटर ने खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। विशेष अतिथि नर्मदा झाबुआ बैंक के रिजनल मैनेजर आनंद कुमार श्रीवास्तव ने सभी खिलाडिय़ों को अपनी ओर से विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की। स्पर्धा में कुल ३० खिलाड़ी सहभागिता कर रहे हैं। प्रथम दिन तीन राउंड हुए।
फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। निर्णायक की भूमिका अब्दुल अय्याज कुरैशी निभा रहे हैं। उद्घाटन समारोह में रुचि मुकेश जैन, विवेकसिंह धाकरे, शैलेंद्र चौहान, मुकेश राठौड़, शशी त्रिवेदी, आशा त्रिवेदी, यशवंत त्रिवेदी, नेहा आचार्य, कृतिका सोनी, किरण माहेश्वरी, जयेंद्रसिंह चौहान आदि मौजूद थे।
खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया