एक वोट से बदल सकती है किसी की भी तकदीर
भास्कर संवाददता. झाबुआ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल आए विद्याथर््िायों को पुरस्कृत किया। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता निभाने वाले सामाजिक संगठनों का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव दुबे थे। उन्होंने मतदान का महत्व बताया और युवाओं को जागरूक मतदाता बनने का आह्वान किया। दुबे ने सभी को संकल्प भी दिलाया। अध्यक्षता कर रही कलेक्टर जयश्री कियावत ने मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ी जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ धनराजू एस ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय प्राचार्य एचएसपी श्रीवास्तव ने भी आवश्यक जानकारी दी। संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. गीता दुबे ने किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस रघुवंशी, तहसीलदार पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उत्कृष्ट विद्यालय के विद्याथर््िायों ने रखे विचार
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसमें विद्याथर््िायों को मतदान की उपयोगिता बताई गई। वरिष्ठ व्याख्याता सीमा चौहान, लोकेंद्रसिंह चौहान और प्रतापसिंह चौहान ने विद्याथर््िायों को संबोधित करते हुए कहा लोकतंत्र में रहते हुए हमारा कर्तव्य है कि मताधिकार की पात्रता वाले सभी मतदाता सूची में अपना नाम लिखवाएं। वरिष्ठ अध्यापक व एनएसएस प्रमुख दिलीप जोशी ने कहा एनएसएस का सदैव यह प्रयास रहा है कि सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जुड़े। कक्षा 11वीं की छात्रा संगीता चरपोटा ने कहा पहली बार वोट डालने पर उसे गौरव की अनुभूति हुई।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने मतदान करने की शपथ भी ली।
मतदाताओं को जागरुक करने वाले संगठन हुए सम्मानित, स्कूल व कॉलेज में हुए आयोजन
मतदाता दिवस