पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही मंच पर जानी योजनाएं और समस्या का समाधान

एक ही मंच पर जानी योजनाएं और समस्या का समाधान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केवीके एवं आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए कृषि तकनीकी सप्ताह के समापन पर कलेक्टर कियावत ने कहा

झाबुआ . पांच दिवसीय कृषि तकनीकी सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर जयश्री कियावत थीं। अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय इंदौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एचएस ठाकुर ने की। विशेष अतिथि बालाराम पाटीदार थे।

संबोधित करते हुए श्रीमती कियावत ने कहा केवीके और आत्मा का संयुक्त प्रयास सराहनीय है। इसके माध्यम से किसानों को एक ही मंच के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल जाती है। साथ ही फसल संबंधी समस्याओं के निदान के लिए सलाह भी मिल जाती है। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी देखकर उन्होंने प्रसन्नता करते हुए कहा खेती में भी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेती की नवीनतम तकनीक सीखें। तकनीक को अपनाने से वे जिले का विकास करेगी। उन्होंने मोबाइल संदेश के साथ-साथ केवीके में एक कृषक सहायता केंद्र स्थापित करने को कहा, जिससे किसान अपनी समस्याओं को वैज्ञानिकों को अवगत करा कर तुंरत समाधान जान सके। कार्यक्रम में उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत बीज उत्पादन तकनीक में प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र वितरण के साथ केवीके की त्रैमासिक समाचार पत्रिका का विमोचन भी किया। इस दौरान जिले के कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ज्योति दीदी ने स्वयं के विकास एवं आत्म चिंतन द्वारा मनुष्य जीवन के विकास के मार्ग मे चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर केवीके के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आईएस तोमर, उपसंचालक कृषि एसएन सेन, आत्मा परियोजना के परियोजना संचालक जीएस त्रिवेदी, इंदौर के डॉ. संजय शर्मा, केवीके खंडवा के डॉ. डीके वाणी, पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. धूरिया, मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक ओपी वमा आदि मौजूद थे।