पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विष्णु को बचाने वाले छह लोगों को मिलेगा आज मिलेगा साहस पुरस्कार

विष्णु को बचाने वाले छह लोगों को मिलेगा आज मिलेगा साहस पुरस्कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमझेरा. गरवाड़ा में २० दिसंबर २०१३ को खुले बोर में गिरे बालक विष्णु को पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले छह लोगों को साहस का पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें चार मजदूर, एक किसान और एक पंक्चर दुकान चलाने वाला है। धार कलेक्टर सीबी सिंह इन्हें रविवार को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में किला मैदान में सम्मानित करेंगे। बलेड़ी के पंक्चर दुकान संचालक सीताराम मडिय़ा, मजदूर फतेह सिंह धनसिंह, राकेश सीताराम, भंवर गुमान, सीताराम भेरुलाल और गोलपुरा के किसान तोलाराम गामड़ ने जेसीबी आने से पहले ही अपनी सूझबूझ से गेती-फावड़े से सुरंग खोदी थी। करीब पहुंचने के बाद हाथों से मिट्टी हटाई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन को लीड करने वाली अमझेरा टीआई अनिता देहरवाल को भी पुरस्कृत किया जाएगा।