पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईओ सहित 9 शिक्षकों की दो दो वेतनवृद्धि रोकी

बीईओ सहित 9 शिक्षकों की दो-दो वेतनवृद्धि रोकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार के पूर्व कमिश्नर बगड़ी अस्पताल और स्कूल भी गए। अस्पताल में डॉक्टर को मुख्यालय पर निवास करने की हिदायत दी। स्कूलों के बुरे हाल के चलते नालछा बीईओ पीके माथुर, उमावि प्राचार्य राजेश जैन, जन शिक्षक संतोष पाटीदार, प्रावि प्रभारी मनोहर पांधार, मावि प्रभारी उमेश मसानी, संविदा शिक्षक पंकज मीणा, यूडीटी जगदीश शर्मा, भंवरसिंह मुनिया, विजय वर्मा, एलडीटी सुधा बोरदे की दो-दो वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश दिए।



कमिश्नर का दौरा - छात्रों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए थे, ज्वाइंट डायेक्टर के खिलाफ जांच बैठाई, स्पष्टीकरण भी मांगा

भास्कर संवाददाता. धार

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धार ((आईटीआई)) में शनिवार को इंदौर कमिश्नर संजय दुबे पहुंच गए। उन्होंने आईटीआई में अव्यवस्थाओं को लेकर प्राचार्य सहित दो को सस्पेंड कर दिया। ज्वाइंट डायरेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई, स्पष्टीकरण भी मांगा है।

दरअसल, २३ जनवरी को मुख्यमंत्री से छात्रों ने शिकायत की थी। तब जांच के निर्देश दिए गए थे। कमिश्नर को छात्रों ने पानी की समस्या बताई। एक घंटे ट्यूबवेल चलता है, पाइप फूटा है। कब नहाएं, कब पानी भरें। प्राचार्य को फटकारा गया। स्वीपर होने के बावजूद सफाई नहीं होने की शिकायत पर कमिश्नर एक-एक कमरे में गए। शौचालय तक देखा। प्राचार्य व ज्वाइंट डायरेक्टर को फिर फटकार लगाई। ऊपर के कमरों में पलंग नहीं थे तो ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा सप्लाय नहीं हुए। एलयूएन को ऑर्डर दिए गए थे।

कमिश्नर ने फौरन आजाक एसी नीलेश रघुवंशी को सामने खड़ा कर दिया और बोले- आपके यहां तो धड़ल्ले से सप्लाय हो रहा है। फिर यहां क्यों नहीं। आईटीआई के ज्वाइंट कमिश्नर कोई जवाब नहीं दे पाए और व्यवस्था कराने की दलील देते रहे। वर्कशॉप गए तो मशीनें नई पड़ी थी। इंस्टाल तक नहीं हुई थी। प्रशिक्षण केंद्र पर जो कम्प्यूटर आए थे, अधिकतर स्टोर में धूल खा रहे थे जबकि उन्हें भेजे एक साल हो गया था। जमकर फटकार लगाई गई। छात्रों की शिकायतों के दौरान प्राचार्य वर्मा ने अपने बचाव के लिए कुछ पुराने रिकॉर्ड पेश कर दिए और छात्रों पर भवन में तोडफ़ोड़ और लड़कियां लाने के आरोप लगा दिए। यह सुन कमिश्नर ने रूख बदला और छात्रों को फटकार लगा डाली। कलेक्टर भी पीछे नहीं रहे और विद्यार्थियों को उपद्रव करने पर कार्रवाई की हिदायत दे दी। छात्र नकारते रहे कि ऐसा पुराने समय में हुआ होगा, हम पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप वापस लें वर्ना हम घर जा रहे हैं। यह सुन कमिश्नर ने तवज्जो नहीं दी और कह दिया कि पढऩा है तो पढ़ो, वर्ना जाओ। कोई घर बुलाने नहीं गया था। हालांकि, होस्टल व संस्थान में अव्यवस्थाओं को लेकर कमिश्नर ने प्राचार्य वर्मा और स्टोर प्रभारी अनिल राजौरिया ((मूल पद टीओ हिंदी स्टेनो)) को मौके पर सस्पेंड कर दिया। ज्वाइंट डायरेक्टर ठाकुर के खिलाफ भी शोकाज नोटिस थमाकर विभागीय जांच के आदेश दिए। इसके बाद कमिश्नर तो सरदारपुर चले गए लेकिन आरोपों से व्यथित छात्रों ने सामूहिक रूप से हॉस्टल खाली कर दिया और परिसर से बाहर निकल आए। उन्होंने कहा गलत आरोप नहीं सहेंगे। अधिकारी खुद को बचाने के लिए हम आदिवासी छात्रों पर गलत आरोप लगा रहे हैं।

आईटीआई में अव्यवस्था,प्राचार्य सहित दो सस्पेंड

वच्र्यु को वर्सु पढ़ा रहे थे

बगड़ी प्री मैट्रिक छात्रावास में कक्ष में विद्युत व्यवस्था कम पाए जाने पर अधीक्षक को फटकार लगाई। ट्यूबवेल लगाने के निर्देश दिए। प्रावि बगड़ी पहुंचे। बच्चों से सवाल किए। एक ही कक्ष में पांचवीं तक के बच्चों को बैठाया हुआ था। मावि में अंग्रेजी के शिक्षक वच्र्यु शब्द को वर्सु पढ़ा रहे थे। सरदारपुर में कमिश्नर ने अफसरों की बैठक में कहा- महीने में सभी दफ्तरों का निरीक्षण कर देखें की सब ठीक है?

सवालों पर आपस में उलझे जेडी व प्राचार्य

कमिश्नर इतने गुस्से में थे कि उन्होंने कई बार कहा कि मजाक बना दिया है। साल-सालभर से सामग्री आकर पड़ी है तो चालू क्यों नहीं की। स्वीपर है पर वह सफाई नहीं करता। इस दौरान प्राचार्य ने कभी निर्देशों के लिए जेडी की तरफ ढोली तो कभी जेडी ने अपने बचाव के लिए प्राचार्य पर ठीकरा फोड़ दिया। दोनों कई बार आपस में ही एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते रहे। मशीनें इंस्टाल नहीं होने पर प्राचार्य ने सफाई दी कि 1992 से राजौरिया यहां सबकुछ हैं, वे चार्ज नहीं दे रहे। पंचनामा बनाकर एक-एक कर चार्ज ले रहा हूं। कमिश्नर ने राजौरिया को भी तलब किया। उसके बाद भी जब जेडी, प्राचार्य और कर्मचारी राजौरिया एक-दूसरे से उलझते दिखे तो कमिश्नर झल्ला उठे। कहा कि दो घंटे से बहुत कुछ देख रहा हूं, सुन रहा हूं। प्राचार्य व कर्मचारी को सस्पेंड किया। जेडी के खिलाफ भी जांच बैठाते हुए नोटिस जारी करने के लिए कह दिया, उसके बाद वे चले गए।