पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोतवाली में पदस्थ होते ही मांगी रिश्वत, पकड़ाया प्रधान आरक्षक

कोतवाली में पदस्थ होते ही मांगी रिश्वत, पकड़ाया प्रधान आरक्षक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार. धार कोतवाली के प्रधान आरक्षक विनय कुमार सिंह ((339)) को लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को कलेक्टोरेट परिसर में 2500 रु. रिश्वत लेते पकड़ा। दुर्घटना के प्रकरण का चालान कोर्ट में जल्दी पेश करने के लिए उसने जेसीबी संचालक से रु. मांगे थे। एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया है।
लोकायुक्त डीएसपी एसएल कटारिया ने बताया फरियादी राजेश पिता बाबूलाल डोडिया की जेसीबी से पूर्व विधायक करणसिंह पंवार के निवास पर चल रहे काम के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। केस कोतवाली के प्रआ विनय को दिया गया था। उसने कोर्ट में चालान जल्द पेश करने के लिए राजेश से पांच हजार रु. मांगे थे। 2500 रु. पर मान गया, जो शनिवार को कलेक्टोरेट परिसर में देना तय हुए। राजेश ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की थी। सुबह जैसे ही राजेश ने कैमिकल लगे 500-500 रु. के पांच नोट कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनपद पंचायत दफ्तर के सामने वाली चाय दुकान पर विनय को दिए, लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ लिया। विनय को सात दिन पहले ही कोतवाली पर पदस्थ किया गया था।
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
धार. कुक्षी में मनावर रोड पर पोल फेक्ट्री के पास शुक्रवार रात ८.३० बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उसे अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।