पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर में ओले, मावठे से फसलों को नुकसान

जिलेभर में ओले, मावठे से फसलों को नुकसान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जिले के इलाकों में ओलों के साथ तेज मावठा गिरा। कई जगह तो ओलों का आकार इतना बड़ा था कि उन्होंने फसलों से लेकर मकान के छत की चद्दरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर प्रशासन ने टीम क्षेत्र में पहुंच चुकी है और सर्वे का काम कई इलाकों में शुरू हो गया है।

चापड़ा में मावठे की मार से ७५ फीसदी फसलें चौपट हो गई हैं। प्रशासन ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। किसानों की मांग है कि उन्हें पर्याप्त मुआवजे के साथ ही बीमा राशि भी दी जाए। क्षेत्र में शुक्रवार की रात बड़े-बड़े ओले गिरे थे, जिससे गेहूं, चना, आलू, प्याज, लहसुन की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई। चापड़ा, गुराडिय़ाकला, अमरपुरा, मोखा पीपल्या, बेड़ामऊ, मातमोर, पोलाय, आगुर्ली, करोन्दिया, भमोरी, इकलेरा, पिस्सी, ईस्माइलखेड़ी, कमलापुर, देवासिया, बिज्जूखेड़ा, घुडिय़ा सहित कई गांव के लोगों की फसलें चौपट हो गई हैं। आंधी में कई लोगों के घरों की चद्दरें भी उड़ गई थीं। चापड़ा के बद्रीलाल यादव का आरसीसी का मकान ढह गया था। किसानों ने सर्वे की मांग करते हुए बागली एसडीएम को ज्ञापन दिया।

बरखेड़ासोमा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। करनावद, बारीनाका, देवड़ापुरा, गेरूघाटी, संभागीपुरा, करनावद फाटा आदि क्षेत्रों में गेहूं, चना, आलू, लहसन की फसलें प्रभावित हुई हैं।

पुंजापुरा के अलावा करडी, बीरूपुरा, भीकूपुरा, सेवनियापुरा आदि गांवों में सैकड़ों किसानों की फसल तबाह हुई। पीपरी सहित आसपास के गांवों में करीब ५० फीसदी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों को नुकसान हुआ।

चापड़ा. खेतों में गिरे ओले दिखाते किसान।