पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिरंगे को सलाम, गर्व के क्षणों में जुटे खास व आम

तिरंगे को सलाम, गर्व के क्षणों में जुटे खास व आम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - धार
जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना। मुख्य समारोह किला मैदान पर हुआ। कलेक्टर सीबी सिंह ने ध्वजारोहण किया। संयुक्त परेड की सलामी ली। शांतिदूत श्वेत कपोत तथा रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोडऩे के साथ मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। सशस्त्र बलों ने हर्ष फायर कर राष्ट्रपति की जय के नारे लगाए। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परेड में 11 प्लाटून शामिल हुए, जिनमें विशेष सशस्त्र पुलिस बल को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय तथा होमगार्ड को तृतीय पुरस्कार दिया गया। जबकि जूनियर वर्ग परेड में एनसीसी जूनियर उमावि क्रमांक2 को प्रथम, एनसीसी सीनियर बालक उत्कृष्ट को द्वितीय तथा एनसीसी जूनियर कन्या उत्कृष्ट विद्यालय को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुरुकुल एकेडेमी को प्रथम, सेंट टेरेसा हायर सेकंडरी को द्वितीय तथा सेंट जॉर्ज स्कूल धार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को पुरस्कृत किया। हाईस्कूल परीक्षा में जिले में सर्वाधिक 550 अंक प्राप्त करने वाले शक्ति विद्यापीठ राजोद के रंजीत पिता गोविंद अटोलिया को 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया। 11 विभागों की झांकी में जेल विभाग को प्रथम, जिला पंचायत को द्वितीय तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया। देलमी में विशेष भोज में कलेक्टर व विधायक नीना वर्मा शामिल हुईं। इधर शहर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर, जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मनोजसिंह गौतम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी बीएस चौहान ने ध्वजारोहण किया। जिला उपभोक्ता फोरम में विशेष न्यायाधीश शोभा पोरवाल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय पर्व समिति के भाजी बाजार पर कार्यक्रम में जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष शकील खान ने ध्वज फहराया। जिला कांग्रेस कार्यालय बस स्टैंड पर पूर्व विधायक करणसिंह पंवार ने ध्वज फहराया। मालवा सहकारी संस्था के धारेश्वर मार्ग स्थित कार्यालय पर झंडावंदन संस्था संचालक मंडल एवं सदस्यों ने किया। प्रेस क्लब भवन पर नरेंद्र जैन और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने झंडावंदन किया। लायनेस क्लब एक्टीव प्लस ने वृद्धाश्रम में गणतंत्र दिवस मनाया। वृद्धजनों व बच्चों को स्वल्पाहर कराया।
बरमंडल - गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायत परिसर में सरपंच मोहनलाल मावी ने ध्वज फहराया। जनपद प्रतिनिधि मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उमावि और मावि पर प्राचार्य एसएस लहरी, ममता मावि पर प्राचार्य प्रकाश चौधरी, आजासेस पर अध्यक्ष भेरूलाल भाभर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर प्रबंधक अरूण जैन, सरस्वती ज्ञान मंदिर पर प्रधानाचार्य लोकेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, दुग्ध समिति, सरस्वती शिशु मंदिर आदि जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यकम हुए।




विभिन्न आयोजन हुए

राजोद - गणतंत्र दिवस पर गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। सरकारी भवनों पर विद्युत सज्जा की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. ओपी परमार, कन्या हाई स्कूल पर प्राचार्य जेके शर्मा, ग्राम पंचायत पर सरपंच राजेश गामड़, आजा से हीरालाल मुकाती, शक्ति विद्यापीठ पर प्रीति शर्मा, सुराज कॉन्वेंट पर प्राचार्य पुखराज चौधरी, जिला सहकारी बैंक पर कन्हैयालाल पटेल, बैक ऑफ इंडिया पर रमेश कावल्या, थाने पर थाना प्रभारी आरएस भदौरिया, बैक ऑफ महाराष्ट्र पर नंदराम नायमा, अर्चना विद्यापीठ पर मिश्रीलाल सालवी, यूनिक पब्लिक स्कूल पर कैलाश दास बैरागी, हासे पर वीएस सोलंकी, ब्रिलियंट स्कॉलर्स स्कूल पर बीएल राठौर, जैन पब्लिक स्कूल पर प्राचार्य मंगेश जैन, दुग्ध समिति पर मंशाराम धाकड़ प्रावि खेड़ी पर कमलेश शर्मा, निपावली पंचायत पर मुन्नीबाई डामर दुग्ध समिति पर नंदराम काकर, धाकड़ विद्यापीठ पर रामरतन पटेल ने ध्वज फहराए।

विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली

घाटाबिल्लोद - उमावि के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। प्राचार्य आरके निंगवाल ने झंडावंदन कर मिठाई बांटी। कॅरियर कॉन्वेट स्कूल के प्राचार्य झाला ने झंडावंदन कियाा। रैली निकाली गई। मातेश्वरी स्कूल में डायरेक्टर हरदेव सिंह जाट द्वारा और गुरुकृपा एकेडमी में डायरेक्टर दिलीपसिंह परिहार ने ध्वज फहराया। पंचायत भवन, सोसायटी एवं पुलिस चौकी में चंदर सिंह मालवीय ने झंडावदंन किया। बिजली कंपनी में भी फहराया।

राजगढ़ - मतदाता दिवस सभी मतदान केंद्रों पर मनाया गया। नवीन मतदाताओं को बीएलओ ने मतदाता परिचय पत्रों का वितरण किया। नए आवेदन प्राप्त किए। नगर परिषद में तहसीलदार बिहारी सिंह , पूर्व अध्यक्ष सुरेश तांतेड़, नप अध्यक्ष मधुलिका तांतेड़ एवं सभी पार्षदों की उपस्थिति में मतदाता परिचय पत्र बांटे गए।

दूधी - पंचायतों में मतदाता दिवस मनाया गया। ग्राम के प्रावि में प्रअ सतीश कानूनगो एवं पंचायत सचिव प्रतापसिंह डावर ने युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया। मतदाता परिचय पत्र का वितरण किया। जैतापुर के लोधीपुरा में पंचायत सचिव राधेश्याम मोहरे ने मतदाता परिचय पत्र का वितरण किया।

पडियाल - हायर सेकंडरी स्कूल में मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शाला के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। स्थानीय भाषा में जागरूकता गीत गाए। प्राचार्य जीएस एस्के, संजय जाट व स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे। जनप्रतिनिधि भी रैली में शामिल थे। जयनारायण नामदेव ने सभी को शपथ ग्रहण कराई।

विधायक ने किया बच्चों को पुरस्कृत

सरदारपुर - गणतंत्र दिवस पर सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। खेल परिसर मैदान में नगर परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए। मुख्य अतिथि विधायक वेलसिंह भूरिया ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता रोमा धर्मेंद्र मंडलोई, जमुना भूरिया, विशेष अतिथि एसडीएम रंजना मुजाल्दा, सीएमओ प्रभारी बिहारीसिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, नवीन बामनिया, छोटू यादव, मनोज माहेश्वरी आदि मंचासीन थे। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां दी। शील्ड व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विधायक निधि से शववाहन देने की घोषणा की। सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र-छात्राओं को जनसंपर्क निधि से 11 हजार रुपए देकर सम्मानित करने की

घोषणा की।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान

धार - किला मैदान पर आयोजित जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कर्मचारी, अधिकारियों का सम्मान भी किया गया। सतत बिजली सप्लाय के लिए अधीक्षण यंत्री सुब्रतो राय, शहर कनिष्ठ यंत्री आरके गुप्ता को पुरस्कृत किया। निर्वाचन कार्यों के लिए भेरूसिंह बारोड़ व हरिसिंह कुशवाह को सम्मानित किया।