- Hindi News
- आग के घेरे के बीच से कूद कर दिखाया पराक्रम
आग के घेरे के बीच से कूद कर दिखाया पराक्रम
भास्कर संवाददाता - धार
सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में बाल पराक्रम कार्यक्रम हुआ। दंडयोग, योगचाप, डंबल्स, पताका योग, योगासन, पैरामिड, रिबिन योग एवं अग्निचक्र की रोचक प्रस्तुति दी। भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष प्रकाश जोशी, हिंदू जागरण मंच के विभाग प्रमुख गोपाल शर्मा, संस्था के वरिष्ठ सदस्य चंद्रकांत आठले आदि उपस्थित थे। अतिथियों का परिचय बाल भारती अध्यक्ष शिवम मालवीय ने दिया। वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन बाल सृष्टि के अंतर्गत १५ विषयों की शैक्षिक प्रदर्शनियां लगाई गईं। तीसरे दिन रंगमंचीय कार्यक्रम हुआ। झांसी की रानी, अष्ठावक्र, महिषासुर मर्दनी, घुमन नृत्य, ध्रुव नाटक एवं वंदे मातरम की प्रस्तुति प्रभावी रही। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विशाल सिंह चौहान, संस्कार भारतीय सिहोर के टीआर राठौर व हेमा नाहर थीं। स्वागत कन्या भारती की रागिनी बघेल, कृतिका गुंजाल ने किया। संचालन प्रियंका परमार, उर्वशी चौहान व राशिका चौधरी ने किया।
अभिनव स्कूल में पुरस्कार वितरण
अमझेरा - नगर के अभिनव कन्या मावि में रविवार को वार्षिकोत्सव अंतर्गत प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली 320 बालिकाओं को पुरस्कार दिए। अतिथि भाजयुमो महामंत्री कमल यादव, रवींद्र परिहार, प्रेस क्लब अध्यक्ष अभिजीत पंडित, ओमप्रकाश दीक्षित थे। अध्यक्षता सरपंच बसंतीबाई मोहनिया ने की।
वार्षिकोत्सव पर आकर्षक प्रस्तुति
धार - तोरनोद हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम के सरपंच मांगीलाल भाभर एवं पंच के साथ संस्था प्राचार्य शकुंतला राय ने द्वीप जलाकर शुभारंभ किया। एकल, युगल, सामूहिक नृत्य व गायन व नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया। संचालन झमकलाल बडग़ुजर ने किया। सपना जोशी ने आभार माना।
जिले के विभिन्न स्कूलों में सालाना आयोजन हुए, कहीं सांस्कृतिक तो कहीं साहसिक प्रस्तुति दी गई