- Hindi News
- गायन व नृत्य ने बांधा समां, दिए पुरस्कार
गायन व नृत्य ने बांधा समां, दिए पुरस्कार
भास्कर संवाददाता - धार
गल्र्स कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. आरके दवे प्राचार्य एलएसए कॉलेज धार एवं डॉ. एसएन मंडलोई प्राचार्य ने की। दोपहर 12.15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य व नाटक हुए। शाम को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष ममता जोशी, जलकार्य प्रभारी कुसुम राठौर व डॉ. तरुण जोशी थे। अतिथियों ने बेटियों का महत्व समझाया।
एकल गायन में आयुषी गावड़े प्रथम, मिताली राजेश निगम द्वितीय, आयुषी जोशी ने तृतीय स्थान पाया। समूह गायन में प्रथम स्थान प्रतीक्षा मकाश्रे एवं आकांक्षा परमानंद मकाश्रे, द्वितीय स्थान पर मनीषा नारायण राठौर, रीना कुशवाह, तृतीय स्थान पर मोहिनी बिरथरे, प्रिया शर्मा ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में रेशमा नरसिंह चौहान प्रथम, भूमिका सोमनाथ तिवारी द्वितीय व मेघना महेंद्र विजयावत तृतीय रही। युगल नृत्य में प्रथम आकांक्षा व प्रतीक्षा मकाश्रे, द्वितीय अंजलि व महिमा, तृतीय स्थान पर मोहिनी व पिंकी रही। समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर मेघना विजयावत, आयुषी गावड़े, अंजलि रावत, महिमा रावत, मनीषा राठौड़ ग्रुप, द्वितीय स्थान पर प्रियंका गिलबर्ट, चंचला वर्मा, गरिमा परमार ग्रुप,तृतीय स्थान पर मनीषा राठौर, रीना कुशवाह, निवेदिता सोलंकी, उर्वशी रही। नाटक प्रतियोगिता में प्रतीक्षा मकाश्रे, आकांक्षा मकाश्रे, मोनिका दायमा, नेहा पाटीदार, रोशनी बैरागी, खुशबू मंडलोई, वंदना चौहान ग्रुप प्रथम रहा। कार्यक्रमों का संचालन क्रमश: सुषमा भुवनेंद्रन, डॉ. बीआर पाटील ने किया। आभार लीला डावर छात्रसंघ प्रभारी ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. रेखा सांवले व ज्योति बमणके ने दी।
बाहरी युवकों को भी मिला प्रवेश
कार्यक्रम में बाहरी युवक भी नजर आए। कुछ पीजी कॉलेज के छात्र भी थे। छात्राओं के कार्यक्रम में इनके प्रवेश ने कॉलेज प्रबंधन की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई फूहड़ गाने भी शामिल कर लिए गए, जिन पर हुए नृत्य से
दर्शक दीर्घा में बैठी छात्राएं ही असहज महसूस करने लगीं।
गल्र्स कॉलेज में हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन, समूह नृत्य व नाटक भी हुए