- Hindi News
- शतरंज स्पर्धा : मुकेश राठौर विजेता, 10 खिलाडिय़ों को दिए प्रोत्साहन पुरस्कार
शतरंज स्पर्धा : मुकेश राठौर विजेता, 10 खिलाडिय़ों को दिए प्रोत्साहन पुरस्कार
भास्कर संवाददाता - झाबुआ
संकल्प ग्रुप द्वारा आयोजित प्रथम जिलास्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा का समारोहपूर्वक समापन हुआ। विजेता का खिताब मुकेश राठौर को मिला। दूसरे स्थान पर विवेक धाकरे और तीसरे स्थान पर शैलेंद्रसिंह चौहान रहे। उनके साथ ही अन्य 10 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि झाबुआ नर्मदा ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर आनंद श्रीवास्तव थे। उन्होंने मौजूद खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। यदि आज हार मिली है तो कल जीत भी जरूर मिलेगी। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व अतिथि का स्वागत संकल्प ग्रुप की संयोजक भारती सोनी, शैलेंद्रसिंह, शशी
त्रिवेदी, नेहा आचार्य, सुनीता आचार्य आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन आशा त्रिवेदी ने किया। निर्णायक की भूमिका अब्दुल अयाज कुरैशी ने निभाई।
इन्हें दिया प्रोत्साहन पुरस्कार : स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी गौरव चतुर्वेदी, विक्रम अहिरवार, नितिन भट्ट, अमित जैन, बाबू रायकवार, लक्की सिसौदिया, आरपीसिंह राठौर, देवेंद्र गेहलोत, बबलू चौहान व जयेंद्रसिंह
चौहान को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार बालिका प्रशस्ति जाटव, मोक्षदा जोशी व कृति जोशी के साथ ही बालक अनमोल को दिया गया।
विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि।