बस स्टैंड पर लगाया नमो टी स्टॉल
झाबुआ. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को बस स्टैंड पर नमो टी स्टॉल लगाकर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में अनोखे ढंग से अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को नि:शुल्क चाय भी पिलाई गई। अभियान में क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल, नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालंिसंह पंवार आदि मौजूद थे।