पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्कृष्ट में विज्ञान मेला कल

उत्कृष्ट में विज्ञान मेला कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार - राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत घोड़ा चौपाटी स्थित उत्कृष्ट उमावि में विज्ञान मेला 29 जनवरी को लगाया जाएगा। नौंवी व 10वीं के चयनित 1-1 विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। पंजीयन सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक होगा। मुख्य कथानक ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए विज्ञान मॉडल, सहायक शिक्षण सामग्री, विज्ञान नाटिका, विज्ञान गीत एवं विज्ञान के जादू के रूप में प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। प्रश्न मंच भी होगा।
रोजगार मेला 29 को- धार - मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संकुल धार द्वारा 29 जनवरी सुबह 10 से शाम चार बजे गुणावद ग्रापं परिसर में रोजगार शिविर लगाया जाएगा। कई उद्योग, कंपनियां मौजूद रहेंगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास, 18 वर्ष से अधिक आयु के बेरोजगार लाभ उठा
सकते हैं।