- Hindi News
- प्रतीक्षालय में वंदन से पहले ध्वज चोरी , नया बुलाया
प्रतीक्षालय में वंदन से पहले ध्वज चोरी , नया बुलाया
सोनकच्छ - यहां सामूहिक रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची। जनपद अध्यक्ष नीता नारायण सिंह रैकवार ने झंडावंदन किया। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र वर्मा थे। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानेश्वर ज्ञान मंदिर, हाईस्कूल बावई, पब्लिक स्कूल, हाईस्कूल चौबाराजागीर आदि में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत परिसर में अध्यक्ष अनीता चौधरी, सेवा सहकारी संस्था दौलतपुर में अध्यक्ष गजराजसिंह सेंधव, जामगौद में नरेन्द्रसिंह सालौद, सांवेर पंचायत में ऊषा शर्मा, जगदीशपुर में सरपंच जितेंद्रसिंह सेंधव, फावड़ा में सरपंच महेश पांचाल, रोलू पीपल्या में सरपंच सौरभबाई पटेल, बोलासा में सरपंच सौभागसिंह गौड़, हरनावदा में सरपंच राजेंद्रसिंह फागवा ने झंडावंदन किया। सोनकच्छ के यात्री प्रतिक्षालय में झंडावंदन से पहले ही झंडा चोरी हो गया था, बाद में नया झंडा लगाया गया।
खातेगांव - नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष रजनी दिनेश यादव ने ध्वजवंदन किया। यहां अतिथि विधायक आशीष शर्मा थे। सैयद मकसूद अली ने संचालन किया। नपा. उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव ने आभार माना। कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास पटेल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ शर्मा, श्रीराम व्यास के आतिथ्य में आयोजन हुए। अध्यक्ष दिनेश यादव व श्रीराम व्यास ने ध्वजारोहण किया। मंडी सचिव केके रायकवार, रेवाराम डूडी आदि मौजूद थे। न्यू लिटिल फ्लावर हाईस्कूल में युवा मोर्चा के अनिल यादव फाईटर, मनोज ब्रज के आतिथ्य में आयोजन हुए। जनपद पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष गीता रामौतार पटेल, महिला बाल विकास कार्यालय पर अधिकारी भूपेंद्र अंब, सेवा सहकारी संस्था खातेगंाव में अध्यक्ष जाणी, सचिव राजेंद्र राजावत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तहसील कार्यालय पर तहसीलदार सीएस सोलंकी ने, थाना परिसर में थाना प्रभारी तहजीव काजी ने ध्वजारोहण किया। खारदा में सरपंच नरेंद्र सिंह राजावत, खुडग़ंाव में सकुबाई, नरेंद्र सावरवाल, चंदवाना में राजेन्द्र घावरी, सन्नोद में उर्मिलाबाई, धायली देवीलाल जाट, विक्रमपुर में चिंताबाई धुवे, उपसरपंच घनश्याम नायक, मनोरा में सरस्वतीबाई हिंदूसिंह मीणा ने ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में प्राचार्य श्रीकिशन उईके, कन्या विद्यालय में प्राचार्य पिधि तिवारी, बिकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बिकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मंगलसिह राजपूत ने, एमराल्ड स्कूल में प्राचार्य अशिता बाथोले डायरेक्टर आशीष बाथोले की उपस्थिति में आयोजन हुए। विद्यासागर स्कूल में आयोजन हुए। सरस्वती शिशु मंदिर में अमरसिंह पंवार के मुख्य आतिथ्य, किशोर मातवणकर की अध्यक्षता में आयोजन हुए।
नेमावर - नेमावर, संदलुपर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। उमावि में प्रचार्य पीसी फांदन, पंचायत प्रांगण में सरपंच कैलाशचंद पाटिल, संतसिंगाजी महाविद्यालय में चेयरमैन प्रांजल दुबे ने झंडावंदन किया। अध्यक्षता रायसिंह तोमर ने की।
भौंरासा - उमावि में नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी ने झण्डावंदन किया, संचालन अंतिम बोडामा ने किया। आभार सीएमओ कमलेश शर्मा ने माना। इस मौके पर उपाध्यक्ष आरामसिंह ठाकुर, कमलसिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।
पीपलरावां - थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रेमसिंह भदौरिया, नगर परिषद कार्यालय में विजयकुमार शर्मा, उमावि में प्रभारी प्राचार्य भेरूलाल, इतवारिया बाजार में नगर परिषद अध्यक्ष रेखा देवनारायण शर्मा ने झंडावंदन किया।