कनेक्शन कटा, फिर भी चालू मिली बिजली
देवास - विक्रम मार्ग पर छोटेलाल-जगन्नाथ के नाम से बिजली कनेक्शन है। 29 हजार रुपए बकाया होने की वजह से 27 दिसंबर को कनेक्शन काट दिया था। सोमवार को विविकं की टीम ने वहां जांच की तो घर की बिजली चालू मिली। अफसरों ने देखा कि बिल जमा किए बगैर अनाधिकृत रूप से बिजली का कनेक्शन जोड़कर उपयोग किया जा रहा है। इसे लेकर उपयोगकर्ता राहुल व एक अन्य महिला सहित उपस्थित लोगों ने अफसरों से गालीगलौज शुरू कर दी। अतिरिक्त अधीक्षण यंत्री एस.के. पाटिल ने बताया सीनियर झोन प्रभारी आनंद अहिरवार, जेई उदयभान किरार, लाइनमैन गिरवरसिंह आदि जांच के लिए गए थे। पंचनामा बना लिया है। प्रकरण कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।