- Hindi News
- माता टेकरी : आपदा प्रबंधन के लिए बनेगी कार्ययोजना
माता टेकरी : आपदा प्रबंधन के लिए बनेगी कार्ययोजना
पिछली नवरात्रि की व्यवस्थाओं में आई परेशानी व सुझाव पर भी होगी चर्चा
देवास - माता टेकरी पर नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछली नवरात्रि में प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए, बावजूद इसके कुछ खामियां भी रहीं जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई थी। इसके अलावा रतनगढ़ सहित अन्य कई धार्मिक स्थलों पर नवरात्रि के दौरान हुए हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। उन मौत के लिए आपदा प्रबंधन को भी जिम्मेदार माना गया है। ऐसी स्थिति देवास में न बने इसके लिए प्रशासन ने अभी से कार्ययोजना तैयार करने की पहल शुरू कर दी है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि माताजी टेकरी की आपदा प्रबंधन संबंधी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा नवरात्रि पर्व पर ड्यूटी की जाती है, गत ड्यूटी के दौरान जो भी समस्या सामने आई है, उसकी जानकारी दी जाये तथा समस्याओं के निराकरण के सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएं ताकि माताजी की टेकरी पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्था की जा सके।
॥नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर माताजी टेकरी आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन तैयार करें। आगामी माह में होने वाली जिला योजना समिति की बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।ञ्जञ्ज
-एम.के. अग्रवाल, कलेक्टर देवास