नमो टी स्टॉल के कार्यक्रम में हुई झड़प
निगम अध्यक्ष ने आयोजकों
पर निकाली भड़ास
देवास - अनुशासन का दंभ भरने वाली भाजपा का अंर्तकलह रविवार को खुलकर सामने आया। नमो टी स्टॉल के कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष ने आयोजकों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। यह विवाद देवास विधायक तुकोजीराव पवार गुट में हुआ, जिसकी खबर विधायक पवार को भी लगी। विधायक पवार के समर्थक भाजयुमो जिला महामंत्री रवि जैन ने रविवार को सयाजी गेट पर नमो टी स्टॉल का कार्यक्रम आयोजित किया। इसके लिए बकायदा निगम अध्यक्ष सभापति सुभाष शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री दुर्गेश अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष रेवंत राजोले, दिलीप आवटे, जिला महामंत्री धर्मेंद्रसिंह बैस आदि अतिथियों को बुलाया गया। ये अतिथि भी पवार समर्थक गुट के ही थे। कार्यक्रम 10.45 बजे शुरू होना था लेकिन एक घंटे बाद भी सभी अतिथि नहीं आए। ऐसे में सभी अतिथियों के आने के पहले दुर्गेश अग्रवाल ने कार्यक्रम शुरू कर दिया। कुछ देर बाद निगम अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष पहुंचे। उनके आने के पूर्व ही कार्यक्रम शुरू देख अपने आप को उपेक्षित और अपमानित माना और आयोजकों पर शर्मा भड़क गए। उन्होंने कहा हम थोड़ा लेट हुए तो कार्यक्रम ही शुरू कर दिया जबकि पहले भी कई बार देरी हुई लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। इस बार जानबुझकर अपमानित करने की मंशा से ऐसा किया है। शर्मा ने अप्रत्यक्ष रूप से अग्रवाल व आयोजक जैन को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई।
किसने क्या कहा
॥भाजयुमो नगर मंडल ने कार्यक्रम आयोजित किया था। असमंजस की वजह से ऐसी स्थिति बनी। विवाद जैसा कुछ नहीं था। निगम अध्यक्ष ने सामान्य तरीके से समझाते हुए अपनी बात कही थी।ञ्जञ्ज
-रवि जैन, जिला महामंत्री भाजुयमो
॥विवाद जैसी बात नहीं थी। मैंने तो मात्र समझाइश दी है कि पार्टी के बड़े नेताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। यह कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को प्रदेश स्तर से दी गई थी।ञ्जञ्ज
-सुभाष शर्मा, अध्यक्ष, नगर निगम देवास
सयाजी गेट से एमजी रोड तक अभियान
चलाया गया।
..एक नोट कमल पर वोट अभियान शुरू
इधर, भाजपा के मोदी फार पीएम के लिए एक नोट कमल पर वोट का शुभारंभ देवास नगर में हुआ। प्रवक्ता विशाल काकड़े ने बताया सयाजी गेट से एमजी रोड तक अभियान चलाया गया। राहगीरों, दुकानदारों ने नोटों का दान किया। यहां तक कि फूल बेचने वाली महिला ने भी मोदी के नाम पर दान पात्र में दो सौ रुपए डाले। जिलाध्यक्ष भाजपा बहादुर मुकाती, महामंत्री राजेश यादव आदि उपस्थित थे।