उज्जैन चौराहा से बस स्टैंड तक लगा जाम
भास्कर संवाददाता - देवास
सोमवार दोपहर शहर में एबी रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। उज्जैन चौराहा से बस स्टैंड तक जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए निकले। इस दौरान बस स्टैंड के समीप एकमात्र यातायात पुलिस अफसर ने व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। बस स्टैंड से उज्जैन चौराहा तक पहुंचने में वाहन चालकों को करीब आधे घंटे का समय लगा। फजीहत उस समय और बढ़ गई है गलत साइड से एक चालक बस को ले आया। लेकिन स्टेशन रोड चौराहा पर तैनात यातायात जवानों ने बस चालक को नहीं टोका। दूसरी तरफ यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता जन अभियान के दौरान ही सतर्कता दिखाई और बाद में दूसरे कामों में व्यस्त हो गए और मूल काम को दरकिनार कर दिया।
बस स्टैंड के समीप यातायात व्यवस्था बनाने
का प्रयास करते पुलिस अफसर।
बस स्टैंड से उज्जैन चौराहा तक वाहन रेंगते हुए निकले।
रेंगते हुए निकले वाहन, यातायात पुलिस के एकमात्र अफसर ने संभाली व्यवस्था